फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा जिला स्टेडियम का निर्माण

Mon, 26 Aug 2024 02:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला स्टेडियम के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब सितंबर के पहले सप्ताह से स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अगले वर्ष तक युवाओं के लिए जिला स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। जिससे युवाओं की प्रतिभा निखरेगी। साथ ही दूसरे जिले में जाकर तैयारी करने की दिक्कत से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बहजोई के गांव भरतरा में 4.318 हेक्टेयर भूमि में जिला स्टेडियम का निर्माण होना है। इसके लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें पांच करोड़ रुपये की किश्त कार्यदायी संस्था को जारी भी हो चुकी है। मुरादाबाद के क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को शासन ने नामित किया है। कार्यदायी संस्था ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जो प्रक्रिया बाकी है उसको इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि जिला स्टेडियम निर्माण में 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। जिसमें 10 करोड़ रुपये की धनराशि को शासन ने मंजूरी दे दी है। पांच करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। जो धनराशि जारी की है वह खर्च होने के बाद आगे के निर्माण के लिए धनराशि की मांग की जाएगी। जिससे निर्माण कार्य बाधित न हो सके।
पांच करोड़ में जिला स्टेडियम में यह कार्य कराए जाएंगे
कार्यदायी संस्था शुरूआती काम में बाउंड्रीवॉल, पवेलियन, नलकूप का काम कराएगी। इसके बाद दूसरी किश्त में अन्य काम किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 10 करोड़ रुपये की धनराशि में स्टेडियम के कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। निर्माण कार्य में 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ेगी तो उसके लिए भी शासन से मांग की जाएगी।
विज्ञापन

000000000000
वर्ष 2013 में शुरू हुई थी जिला स्टेडियम की प्रक्रिया
संभल जिला 2011 में बनाया गया था। वर्ष 2013 से जिला स्टेडियम के लिए प्रयास किए जाते रहे लेकिन जमीन नहीं मिल पा रही थी। दो वर्ष पहले बहजोई के गांव भरतरा में जमीन चिन्हित की गई। तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष बंसल ने काफी प्रयास किए। इसके बाद ही जिला स्टेडियम को मंजूरी मिली और अब निर्माण कार्य शुरू होना बाकी है। इससे युवाओं को काफी बड़ी राहत मिलेगी।
0000000000000000
कोट
कार्यदायी संस्था सितंबर क पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कर सकती है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके और संभल को जिला स्टेडियम मिल सके।
विज्ञापन

प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, मुरादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें