फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महंगाई के प्रतीक के रूप में रसोई गैस सिलिंडर को माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला आलम सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत गैस सिलिंडर व डीजल कैन पर माल्यार्पण कर महंगाई का विरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है। जबतक वोट हासिल करना था, सरकार ने पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की कीमतों को रोके रखा। जैसे ही प्रदेश में सरकार बनते ही पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बड़ा दिए हैं। डीजल-पेट्रोल व घरेलू गैस के दाम दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते जनता की कमर पहले से ही टूट हुई है। कांग्रेस नेताओं ने मांग किया कि पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य कम किए जाए। ताकि जनता को महंगाई से राहत मिल सके। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हाजी अशरफ अंसारी, शिव किशोर गौतम, आरिफ खान तनवीर, अंजार मंसूरी, मोहम्मद हसीन, नासिर, नजारूल हसन, इफ्तेखार कुरैशी, ओमवीर, उमर अंसारी आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा मोहम्मदपुर टांडा गांव में भी जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार, मुनेश कुमार जोशी, छिददा खां, चौधरी मनवीर सिंह, सुबोध कुमार शर्मा, मनोज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें