फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां छूने के लिए तैयार युवा

Sat, 07 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
खुशी में उछलते छात्र।
विज्ञापन
इरादे मजबूत हो तो मंजिल मिल ही जाती है। नगर में आईसीएसई से संबद्ध सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंड्री कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। टॉपर्स साल भर की मेहनत को मुुकाम मिलने के बाद खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन


घंटों जश्न का माहौल रहा। मेधावियों के साथ माता पिता के चेहरे पर भी अपने लाडलों की सफलता की चमक साफ दिखी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को आईसीएसई का परिणाम घोषित कर दिया।

नगर के एक मात्र सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल में हाईस्कूल के दीपित दिव्यांशु ने 95.2 फीसदी प्राप्तांक के साथ स्कूल टॉप किया है। मधुर प्रकाश 95 फीसदी प्राप्तांक के साथ दूसरे स्थान पर और वंश अरोरा 94.4 फीसदी प्राप्तांक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में प्रतीक भारद्वाज ने 96.2 फीसदी के साथ टॉपर बने हैं। प्रियम गुप्ता व आयुष वार्ष्णेय 95.5 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शिवम सक्सेना 94 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मेधावियों की सफलता पर स्कूल का स्टाफ और परिजन भी खुशी से झूम उठे।

मेधावियों ने भी स्कूल में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मेधावियों को बधाई दी। मेधावी जब स्कूल के सितारे बने तो उनकी चमकती आंखों में आसमां छूने की ललक साफ दिखी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें