फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच निरीक्षक और नौ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पांच निरीक्षक और नौ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। नखासा में निरीक्षक अपराध रहे राहुल चौहान को यूपी-112 का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि यूपी-112 के निरीक्षक चंद्रवीर सिंह को निरीक्षक अपराध नखासा बनाया है। संजीव कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू सेा हटाकर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है। अशोक यादव को प्रभारी डीसीआरबी से हटाकर चंदौसी कोतवाली में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।
विज्ञापन

चंद्रकांत यादव को चंदौसी से संभल कोतवाली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, चौकी प्रभारी सिरसी संजय कुमार को अब हजरतनगर गढ़ी थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। एसपी के पीआरओ पवन कुमार को सिरसी चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस लाइन से नीरज मातोडकर को चौकी प्रभारी कैैथल गेट बनाया गया है। कर्म सिंह पाल को पुलिस लाइन से एसपी का पीआरओ बनाया है।
चौकी इंचार्ज कैथल गेट रहे रनवीर सिंह को गुन्नौर कोतवाली में तैनाती दी गई है। बनियाठेर से महेंद्रपाल मिश्रा को डीटीयू, चुनाव सेल से शिवप्रभात को अपराध शाखा, एएसपी के वाचक राजकुमार को संभल कोतवाली, अनौखे लाल गंगवार को पुलिस लाइन से हटाकर न्यायालय के सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें