फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पंचायत में वो वोल्टेज पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव रम्पुरा बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से पंचायत की गई। जिसमें संगठन के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रम्पुरा बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। रम्पुरा बिजली घर में उझारी 132 केवीए के बिजली घर से पूरे वोल्टेज आ रहे हैं, लेकिन अवर अभियंता के मनमानी के कारण रम्पुरा बिजलीघर से किसानों को कम वोल्टेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे किसानों के नलकूप आधा पानी निकाल रहे हैं। सिंचाई कर पाना मुश्किल हो रहा है। फसलें सूख रही हैं। एई मीटर को लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराया गया है। कहा कि विजिलेंस विभाग द्वारा हर गांव में बिजली चोरी के छापे मारे जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमें भी लिखवाए जाते हैं और विजिलेंस विभाग अवैध वसूली भी करती है। कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन

पिछले आठ माह से किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। परंतु सरकार कृषि कानून वापस लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें