फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर की दीवार गिराने में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
एहतियाती तौर में पुलिस बल तैनात है। भाजपाइयों ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी की। इस बीच पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्र्द बिगाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ककरौआ में सोमवार को रात्रि चामुंडा की दीवार गिराने को लेकर विवाद पैदा हो गया था। गांव में दो समुदायों में टकराव का माहौल था। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। मंगलवार की सुबह भाजपा नेता हरेंद्र सिंह गांव मिर्जापुर ककरौआ पहुंच गए। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी करते हुए पुलिस प्रशासन से फोन पर बातचीत की। अधिकारियों को बताया कि चामुंडा की दीवार गिराए जाने से अभी भी गांव में तनाव है। इस बीच थाना प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात हैं। पुलिस ने धर्म स्थल गिराने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लेकिन अभी किसी का नाम नहीं खोला गया है। अब गांव में तनाव नहीं है। 
विज्ञापन



गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। एहतियाती तौर पर पुलिस सतर्क है। उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो सांप्रदायिक तौर पर अपनी बातों से विवाद भड़का सकते हैं। विवाद भड़काने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बालेंद्र भूषण, एसपी, संभल।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें