फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक लगी आग से दो घर के साथ पशुुशाला राख, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव खेरिया उत्तम गांव में छप्पर के घर में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। लोग जबतक आग बुझाने का प्रयास किए, आग दो घर के साथ एक पशुशाला को अपने आगोश में ले चुकी थी। अगलगी की इस घटना में दोनों घरों में रखा सामान, नकदी सहित सबकुछ जल कर राख हो गया। पशुशाला में बंधी भैंस को बचाने के चक्कर में महिला तो झुलसी ही साथ ही भैस भी बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सारा सामान जला देख एक गृहस्वामी को दिल का दौरा पड़ा गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के खेरिया उत्तम गांव निवासी अमरीश के छप्परनुमा घर में शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई। घटना के समय परिजन घर पर ही थे। आग देख सभी ने शोर मचाया। जबतक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास किए, आग विकराल रुप धारण कर पड़ोस में मौजूद अमरीश के पुत्र अवनेश के घर और अजयवीर की पशुशाला को भी चपेट में ले ली। आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी अग्निशमन दल की गाड़ी वहां पहुंच गई, अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में अमरीश के घर में रखे 60 हजार रुपये नकद, बेटी मीना की शादी के लिए एकत्र किया गया कुछ सामान, कपड़े, अनाज सहित सबकुछ जलकर राख हो गया। यही हाल उसके पुत्र के घर की थी, जबकि अजयवीर की पशुशाला में बंधी भैंस झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में अजयवीर की पत्नी शीला भी झुलसी।
अमरीश को पड़ा हार्टअटैक, हायर सेंटर रेफर
जुनावई। परिजनों ने बताया कि घर में रखी नकदी व अन्य सभी सामान और बेटे अवनेश का घर जलने पर अमरीश के सीने में दर्द होने लगा। गंभीर हालत में उसे सीएचसी जुनावई लाया गया, वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमरीश अपनी बेटी मीना की शादी की तैयारी में लगा था। मई माह में शादी होने की बात चल रही थी। उसकी शादी के लिए ही घर में 60 हजार की नकदी व शादी अन्य सामान एकत्र करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें