फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के वैशाली नगर फेज-टू में सूने मकान के ताले तोड़ चोर नकदी-जेवर सहित आठ लाख रुपये का माल समेट ले गए। गृहस्वामी अपनी परिवार के साथ ससुराल रामपुर गया हुआ था। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

वैशाली नगर फेज-टू निवासी गंभीर सिंह बदायूं जनपद के ब्लॉक इस्लामनगर के गांव बालपुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। गंभीर सिंह दो फरवरी को अपने पत्नी संतोष सागर व तीन माह के पुत्र के साथ अपनी ससुराल रामपुर गए थे। चार फरवरी की रात चोरों ने सूने मकान के मेन गेट पर लगे दो ताले तोड़ लिए और कमरे में रखी नकदी-जेवर समेट ले गए।
शनिवार को रात साढ़े नौ बजे गंभीर सिंह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ घर पहुंचे तो मेन गेट का ताले टूटे देख दंग रह गए। अंदर कमरों में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित शिक्षक से जानकारी की। रविवार को शिक्षक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। गंभीर सिंह ने बताया कि चोर एक लाख अस्सी हजार की नकदी, सोने की चैन, सोने का गले का हार, तीन लोकेट सोने के, तीन जोड़े कान के कुंडल, दो सोने के कंगन, छह जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी की कोदनी आदि सहित आठ लाख रुपये का सामान समेट फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें