फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवती के साथ अश्लील हरकतें करने में दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे बाजार से सामान लेने जा रही युवती को मोहल्ले की ही युवक ने रोक लिया। अश्लील हरकतें करते हुए गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने पुलिस को बताया कि एक युवक मोबाइल पर फोन करके परेशान करता था और अश्लील बातें करता था। मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था। शुक्रवार दोपहर रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें कीं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शिवम और अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


कक्षा तीन की छात्रा को पकड़ने में शांतिभंग में कार्रवाई

संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने छत पर चढ़कर कक्षा तीन की छात्रा को पकड़ लिया। चीख-पुकार मचने पर पड़ोस में सो रही मां की आंख खुल गई, लेकिन तब तक वह फरार हो गया। बाद में डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवक को हिरासत में लिया। बाद में दोनों और समझौता हो गया लेकिन सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें