फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पापा, भाई और सब लोग मुझे माफ कर देना, मुझे जीना था पर ऐसे नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। अंशुल की शर्ट की जेब से अंग्रेजी शब्दों में सुसाइड नोट लिखा मिला है। भाजपा नेता ने बताया कि दो पेज का सुसाइड नोट बेटे की जेब से निकला है। इसमें पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यह सुसाइड नोट बेटे ने उनकी ही डायरी के पेज फाड़कर लिखा था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी, उसका भाई, उसकी मां, उसके दो मौसा, उसके दो मामा, उसका फुफेरा भाई है। इन सब की वजह से मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। इन्होंने मुझे जेल में डलवाना चाहा और अपनी बेटी को दुनिया में सबसे अच्छा दिखाना चाहा।
मेरी पत्नी गलत है। मेरी बेटी में भी मेरे खिलाफ जहर भर दिया है। भगवान इन सब को मौत दे जल्द। इन लोगों को सिर्फ मेरे भाई का लखनऊ वाला घर और मेरा पैसा चाहिए। यह मुझे तलाक देने के लिए दो करोड़ मांग रही है। मेरी जिंदगी में सुकून नहीं है। मैं यह दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। मेरी बक्दुआ है कि इन सबका परिवार व बच्चे कभी खुश और चैन से न रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा, भाई और सब लोग मुझे माफ कर देना। मुझे जीना था पर ऐसे नहीं जीना। यह ही मेरी जीत है। मेरी लाश को इन लोगों को छूने मत देना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें