फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर शहीद भगत सिंह का स्मारक स्थल है। मंगलवार की रात किसी असामाजिक तत्व ने भगत सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। प्रतिमा को नीली शर्ट पहनाकर उसके आगे कूड़ा डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्रतिमा के आसपास सफाई करा दी गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रतिमा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शहीद भगत सिंह का स्मारक स्थल है। वहां आए दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्टेशन रोड अति व्यस्तम मार्ग भी है। मंगलवार की रात किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से भगत प्रतिमा को नीली शर्ट पहना दी तथा प्रतिमा के आगे कूड़ा डाल दिया। बुधवार की सुबह लोगों ने प्रतिमा का अपमान देखा तो रोष व्याप्त है। अन्य लोगों को जानकारी हुई तो तमाम लोग प्रतिमा के आसपास एकत्र हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई भी कराई। पुलिस ने स्वयं ही मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को एसएसआई पवन कुमार पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड पर पहुंचे और भगत सिंह स्मारक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें