फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल-गवां मार्ग पर कैंटर में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत, पांच दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। संभल-गवां मार्ग पर खिरनी के निकट स्विफ्ट डिजायर कार कैंटर में पीछे से जा घुसी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक देवेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पांच दोस्त घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर मिलने का इंतजार है। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी देवेंद्र यादव (28) पुत्र धर्मपाल यादव रविवार की शाम अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से गांव के ही निवासी दोस्त मोहित शर्मा, भूरा, वीरेश, मंसुख और रिंकू के साथ संभल किसी काम से आए थे। कार में छह लोग सवार थे। रात में करीब 12 बजे कार सवार लोग अपने घर जाने के लिए संभल से चले थे। संभल-गवां मार्ग पर खिरनी के निकट पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़े कैंटर में पीछे से कार घुस गई। कार की स्पीड तेज थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार चला रहे देवेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त मोहित, भूरा, वीरेश, मंसुख और रिंकू घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि देवेंद्र यादव गांव में आटा चक्की चलाता था। जिससे परिवार की गुजर चल रही थी। पत्नी सुनीता और उसके दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कैला देवी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें