फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे लोगों की गाड़ी पलटी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के असदपुर घाट के निकट लिंक मार्ग पर मुंडन संस्कार से लौटते समय ईको गाड़ी खंदी में पलट गई। हादसे में ईको में सवार महिला सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों का सीएचसी जुनावई में उपचार कराया गया है।
जनपद बदायूं के थाना जरीफ नगर के गांव भोजीपुरा पावई निवासी काले सिंह की दो बेटियों का रविवार को असदपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार कराया गया था। दो गाड़ियों में पूरे परिवार के लोग घाट पर पहुंचे थे। गांव के ही सत्यपाल सिंह की ईको गाड़ी में परिवार के चचेरे भाई सप्पू सिंह (52), उनका बेटा अर्जुन (12), मोहल्ले की ही प्रेमपाल सिंह (55), उनकी पत्नी राजो देवी (52), सत्यपाल (55), उनका बेटा बॉबी (12), अंकित (13) पुत्र सतीश कुमार थे।
सभी लोग असदपुर घाट से मुंडन संस्कार कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। असदपुर घाट पर ईको वाहन मोड़ पर खंदी में पलटने से सभी लोग घायल हो गए हैं। तभी सभी घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों को उपचार देने के बाद घर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें