फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम में गईं बसें, यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रोडवेज बसों की कमी यात्रियों के लिए दुश्वारी बन गई। महिला यात्री ज्यादा परेशान नजर आईं। इस दौरान डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हुईं। जो रोडवेज बसें स्टैंड पर आईं उसमें कुछ ही मिनट में भीड़ काफी हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के लिए संभल-मुरादाबाद मार्ग पर चलने वाली 21 बसें संभल से गई हैं। दो दिन से कुल सात बसों का ही संचालन किया गया। बसों की एक कमी होने के चलते यात्री परेशान हो गए। मजबूरन डग्गामार वाहनों से यात्री सफर करते नजर आए।
संभल रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय से बसों को शाहजहांपुर भेजने के लिए आदेश आया था। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर कुल 28 रोडवेज बसें संचालित होती हैं। इसमें 21 बसें कार्यक्रम में भेजी गई हैं। इसलिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार से सभी बसें रूट पर शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें