फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल जोतने पर हुए विवाद में 20 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। फसल जोतने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा में गंगा किनारे की भूमि पर खड़ी फसल जोतने के विरोध में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे। इसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को एक पक्ष के संजय की तहरीर पर लाखी, मोहरसिंह, मेवाराम, ईश्वरचंद, राजकुमार, राकेश, राजेश, रामपाल, दिनेश, नेमसिंह के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
वहीं दूसरे पक्ष के गजराम की तहरीर के आधार पर गांव निवासी संजय, राममूर्ति, रामभजन, नरेश, प्रमोद, श्रीपाल, महीपाल, नानू, राजेश्वर, संतु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद के बाद चेता प्रशासन, गंगा किनारे की भूमि की होगी पैमाईश
संभल। गंगा किनारे की भूमि पर फसल जोतने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद के बाद प्रशासन भी चेत गया है। जिस भूमि को लेकर विवाद हुआ है वहां की भूमि की राजस्व विभाग पैमाईश करेगा। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कहीं यह गंगा किनारे की भूमि पर अवैध कब्जा तो नहीं किया गया है। यदि कब्जा मिलेगा तो मुक्त कराया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार इस भूमि पर कब्जा लेने को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। चर्चा यह भी है कि यह अवैध कब्जा किया हुआ है। इस चर्चा की हकीकत जानने के लिए ही प्रशासन पैमाईश कराएगा।
गंगा के किनारे की भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग की टीम को गठित कर भूमि की पैमाईश कराई जाएगी। जिससे इस भूमि की सही जानकारी सामने आ सके। यदि यह अवैध कब्जा मिला तो मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

रामकेश सिंह धामा, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें