फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहला फुसलाकर भगा ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महिला को बहला फुसलाकर लेकर भगा ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने संभल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास महिला की सास के चोरी किए गए चोरी भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिला को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव लालपुर हमीर निवासी गुल मोहम्मद चंदौसी के मोहल्ला निवासी महिला को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। महिला से आरोपी ने घर से उसकी सास के जेवर भी मंगवाए थे। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। परिजनों की सूचना पर मैनाठेर पुलिस ने आरोपी गुल मोहम्मद के घर से चंदौसी की महिला को बरामद कर लिया था। महिला पुलिस को बुर्के में मिली थी। मैनाठेर पुलिस ने महिला को चंदौसी पुलिस को सौंप दिया था।
पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। इस बात को लेकर हिंदू संगठन, भाजपाइयों की पुलिस से कोतवाली में खूब तू-तू,मैं-मैं हुई थी। उन्होंने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही थी। जांच में सामने आया था कि आरोपी ने महिला धर्म परिवर्तन करा लिया था। पुलिस ने विवेचना में धर्म परिवर्तन की धाराएं बढ़ा दी थी। अब पुलिस ने सूचना पर आरोपी गुल मोहम्मद को पुल संभल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से महिला की सास की सोनू की चेन, एक जोड़ी पाजेब, एक पैंडल बरामद किया है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पवार, एसआई संदीप वर्मा, धीरज कुमार, अजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें