चंदौसी। मंगलवार रात से हो रही बारिश के चलते दो बिजलीघरों में ब्रेकडाउन व जगह जगह फाल्ट से शहर की 14 घंटे बिजली गुल रही है। वही चंदौसी, जुनावई, धनारी क्षेत्र के 160 गांव की बिजली आपूर्ति देररात तक सुचारू नहीं हो सकी। रात दो बजे से आपूर्ति ठप होेने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है।
मंगलवार की देर रात जबरदस्त बारिश चंदौसी व देहात क्षेत्र की बिजली गायब हो गई। चंदौसी के मौलागढ़ बिजलीघर, सुभाष रोड फीडर ब्रेक डाउन में आ गए। अन्य जगह फाल्ट से बिजली गुल हो गई। विद्युत विभाग को बारिश से हुए जलभराव की वजह से विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में लाइन ठीक करने में परेशानी हुई। शाम करीब चार बजे पूरे शहर की आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली गुल होने से शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही चंदौसी देहात, जुनावई, धनारी के 160 से अधिक गांवों की बिजली रात में गुल हो गई। बुधवार की देरशाम तक उनकी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।