संभल। भाकियू अराजनैतिक ने रविवार को गांव बंजरपुरी में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य, चकबंदी, पंचायत, कृषि आदि विभागों में भष्ट्राचार चरम पर है। आवारा गोवंश की भी समस्या बड़ी है। तय किया गया कि इसके विरोध में सोमवार की सुबह में बड़ी संख्या में किसानों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बजंरपुरी में संपन्न भाकियू की बैठक में जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि जिले में किसानों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए 21 दिसंबर को ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी अनदेखी के विरोध में अब कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से बहजोई पहुंचेंगे। इस दौरान राकेश, भगवान सिंह, नेमपाल सिंह राणा, किशन पाल, सिंह राणा, वीरभान, बादशाह, उदयवीर सिंह, यादव, महेश यादव, दिनेश यादव, जगपाल यादव आदि किसान मौजूद रहे। संचालन मुनेंद्र सिंह यादव ने किया।