फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की आएंगी 300 से अधिक सीटें : अवनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी के आगमन पर चंदौसी में उनका स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा 300 प्लस का नारा सफल बनाने के लिए योजना बताई। कहा कि कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की 300 प्लस सीटों से उत्तर प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पार्टी की विभिन्न योजनाओं और कार्य को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने वाले अब या तो जेल में हैं या उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं। चोरी डकैती सभी तरीके के अपराध उत्तर प्रदेश में बहुत कम हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने वोटर तक पकड़ बनाए रहें। लोगों की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान कराएं। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कठेरिया, जिला मंत्री आकाश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन, नगर पालिका की चेयरमैन इंदु रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें