फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा संभल के सिरसी नगर मंडल में भाजपा द्वारा टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संभल-मुरादाबाद रोड पर सभासद आदित्यवीर रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हैं। जिससे आपस में समरसता का भाव पैदा होता है। आगे कहा कि कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को और तेजी दी जाए। जिससे संभल लोकसभा से भाजपा को जीत मिल सके।
इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार जुटे रहने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा, कमल शर्मा, सुरेश सैनी, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, मंडल अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी, संजय सांख्यधर, हाजी आसिफ अली जैदी, लोकसभा विस्तारक गौतम चौधरी, लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री कमल कुमार कमल, जिला उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रभात शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें