फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के सबसे उम्रदराज सांसद: डॉ. बर्क अपनी अच्छी सेहत और याददाश्त को लेकर चर्चा में, मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

Fri, 15 Dec 2023 08:32 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल

सार

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 94 वर्षीय सांसद डॉ. बर्क से संसद के बाहर भाजपा के सांसद ने उम्र को लेकर सवाल पूछा तो इसका बर्क ने अलग अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क इस समय अपनी उम्र को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा के सांसद हरनाथ यादव डा. बर्क से उनकी सेहत का राज पूछ रहे हैं। 

विज्ञापन

संसद भवन के बाहर भाजपा के सांसद डॉ. बर्क से सवाल करते हैं कि उनके अच्छी सेहतमंद होने का राज क्या है। इस पर डा. बर्क जवाब देते हैं कि वह दिनभर में एक रोटी खाते हैं। उसमें भी परहेज करते हैं। आगे भाजपा सांसद परहेज पूछते हैं। जिस पर डॉ. बर्क जवाब देते हैं कि वह सादी दाल-रोटी और सब्जी खाते हैं। भाजपा सांसद कहते हैं कि आप नॉनवेज नहीं लेते। इस पर डॉ. बर्क कहते हैं कि नॉनवेज कम लेते हैं। 
विज्ञापन

सांसद बर्क ने अपनी उम्र 94 वर्ष बताई तो भाजपा सांसद ने कहा कि इस उम्र में भी सेहत के साथ याददाश्त अच्छी है। दो सांसदों के बीच हुई वार्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो डॉ. बर्क की उम्र केबीसी का सवाल भी बन चुकी है और नए संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. बर्क के सबसे उम्रदराज सांसद होने पर प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें