फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से 14 दिन पहले दुल्हन ने किया शर्मसार, समाज में आंखें भी न मिला पा रहा परिवार, अब मां ने उठाया ये कदम

Wed, 06 Dec 2023 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल जिले में शादी से 14 दिन पहले एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। आहत मां ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी से 14 दिन पहले प्रेमी संग चली गई। इस सदमे में युवती की 50 वर्षीय मां ने फंदे से लटक कर जान दी है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर में शव फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती की बरात कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव से 18 दिसंबर को आनी थी। 17 दिसंबर को लग्न तय हुई थी। 

बताया कि सोमवार की दोपहर युवती बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की शाम किसी युवक के साथ जाने की बात पता चली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


युवती की मां सदमे में डूब गई। सारी रात परिजन युवती की तलाश में लगे रहे लेकिन युवती नहीं मिली। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे युवती की मां का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। हालांकि परिजन मामले को दबाने में जुटे हैं। 

परिजनों का कहना है कि हार्टअटैक से मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है। युवती की तलाश की जा रही है। युवती की मां के मरने की जानकारी कराई गई थी जिसमें उसके परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी है।

 

युवती अपनी पांच बहन और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। शादी की तैयारी काफी समय से चल रही थीं। अब तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। अचानक युवती प्रेमी संग चली गई तो यह खुशियां गम में तब्दील हो गईं। इससे ही आहत होकर मां ने जान दे दी।
 

शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा

उधर, रामपुर में शादी के लिए प्रेमी के घर पहुंची युवती ने जमकर हंगामा किया। प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। प्रेमी और उसके परिजन घर से भाग गए। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र की युवती मंगलवार को प्रेमी के घर पहुंची और शादी के लिए हंगामा करने लगी। युवती का आरोप था शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब प्रेमी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया है।
 
विज्ञापन

पड़ोसियों ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। घर के अंदर पहुंची युवती प्रेमी और उसके परिजनों को आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। प्रेमिका को घर के अंदर बैठा छोड़ प्रेमी और उसके परिजन घर से फरार हो गए। युवती का आरोप था जब तक शादी नहीं होगी वह घर से नहीं निकलेगी। रात तक युवती प्रेमी के घर बैठी रही और युवक के परिजन गायब रहे। युवक के घर के बाहर भीड़ लगी है। हालांकि, किसी ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें