फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सपा सांसद को लेकर भाजपा नेता के बिगड़े बोल, कहा- बर्क को बर्फ में लगाने का काम करेगी जनता

Wed, 21 Feb 2024 09:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

चंदौसी में व्यापारी सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि एक ओर मोदी के रूप में श्रीराम की सेना है, तो दूसरी ओर इन घमंड़ियों की सेना है। राहुल, अखिलेश, ममता, वामपंथियों की रावण की सेना है। रावण रूपी सेना को जनता रूपी सेना परास्त करेगी।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने सपा को आड़े हाथों लिया। सपा सांसद बर्क को लेकर उन्हें बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां संभल में हूं। आगामी चुनाव में यहां के सांसद बर्क को बर्फ में लगाने काम भारतीय जनता पार्टी की सेना करेगी। 

विज्ञापन


चंदौसी में व्यापारी सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि एक ओर मोदी के रूप में श्रीराम की सेना है, तो दूसरी ओर इन घमंड़ियों की सेना है। राहुल, अखिलेश, ममता, वामपंथियों की रावण की सेना है। रावण रूपी सेना को जनता रूपी सेना परास्त करेगी। आगामी चुनाव में देश की 1.40 करोड़ जनता तीसरी मोदी का राजतिलक करेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी भाजपा के साथ था, साथ है और रहेगा। 2017 से पहले प्रदेश में सपा की सरकार थी। व्यापारी को गन प्वाइंट पर लूट लिया जाता था। उस समय अंबानी, अडानी, देश विदेश का कोई भी उद्यमी प्रदेश में कारोबार नहीं करता था। 80 जिलों के सूबे में पांच जिलों को बिजली मिलती थी। सड़कों में गड्ढे थी। अखिलेश यादव को पता है कि उनकी सियासत की जमीन खिसक चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की तुलना जयचंद से की। उनका यानी अखिलेश का जयचंद था स्वामी प्रसाद मौर्य। वह भी उन्हें छोड़कर चला गया। जिन्होंने राम के दर्शन नहीं किए, उन्हें रामरूपी जनता जवाब देगी। सोनिया गांधी को पहले पता था, उन्हें खाता नहीं खुलेगा। इस कारण वह राज्यसभा चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें