फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑल यूपी चैलेंज कप में नोएडा ने संभल को सात विकेट से हराया

Wed, 21 Feb 2024 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नोएडा की टीम ने संभल को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अपनी टीम के लिए संभल के चार विकेट झटकने वाले गेंदबाज शशांक को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस बीच क्रिकेट मुकाबला देखने को दर्शकों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को नगर के बड़ा मैदान पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संभल की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसको लेकर पहली पारी में मैदान पर खेलने उतरी संभल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में से 14.2 ओवर में ऑल आउट होकर 51 रन बनाए। इसके जवाब में दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी नोएडा की टीम ने 7.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 57 रन बनाते हुए जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिलचस्प बात यह रही कि 7.2 ओवर में नोएडा के खिलाड़ियों ने 51 रन बनाकर मैच बराबर कर लिया।
बाद में आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज अरुण ने शानदार शॉट खेलते हुए छक्का मारकर टीम का स्कोर 57 रन कर दिया। इस प्रकार बल्लेबाज अरुण के बल्ले से लगे छक्के की मदद से नोएडा ने संभल की टीम पर शानदार जीत हासिल की। वहीं अमित कुमार उर्फ बाबू की ओर से नोएडा के खिलाड़ी शशांक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर रवि शंखधार व मोहित कुमार रहे। कमेंट्री सुशील कुमार शर्मा छोटू व स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी ने बताया कि ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ा मैदान पर 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से सिरसी व नोएडा की टीम के बीच पहला सेमी फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें