भाजपा नेता ने कहा कि हिंदू इनको कमजोर लगता है। ये कमजोर को निशाना बनाते हैं। पर अब हिंदू कमजोर नहीं, ताकतवर हिंदू हैं। अपने देश व राष्ट्र को बनाने वाला हिंदू हैं। हिंदू अपने 33 कोटि देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। सपा को चाहिए कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बाहर करें, पर ऐसा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ताज पहनाकर राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। अखिलेश शूद्रों की बात करते हैं, क्या वह राजा है? अंग्रेजों, राजा-महाराजा के जमाने चले गए। बजट में व्यवस्था की है कि अब आदमी की गंदगी कोई इंसान नहीं करेगा। मशीन से सफाई की व्यवस्था की गई है। अखिलेश शूद्रो का अपमान करते हैं। हिंदू समाज इसको बर्दाश्त नहीं करेगा।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि विशेष अदालत बनाकर स्वामी प्रसाद जैसे राक्षस व जानवर जैसी प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को चौराहे पर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। सनातन धर्म का विरोध करने वाले को जिला बदर की सजा देनी चाहिए और उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
उन्होंने संभल का नाम आते ही सांसद पर निशाना साधा। कहा कि संभल जिले में पहले क्या क्या घटनाएं होती थी। आप वाकिफ हैं। संभल के जो सांसद हैं, उनकी दाड़ी में तिनका होता था, वह अपशब्द बोलते थे। सपा की जमीन खिसक चुकी है। उनके राज में लूटखसोट होती थी, पांच घंटे बिजली मिलती थी और सड़क गड्ढ़ों में थी। अब भाजपा सरकार में माता बहनों को सम्मान हैं। हाइवे, एक्सप्रेस वे बन रहे थे। किसानों को फसलों का दाम मिल रहा है। केंद्र सरकार का बजट सभी के लिए लाभकारी है। आयकर छूट की सीमा पांच लाख रुपये बढ़ाकर सात लाख रुपये की गई है।