फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहीं हुआ कक्षाओं का निर्माण, पेड़ के नीचे लग रही क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक के अर्जुनपुर खुर्द गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर बिल्डिंग नीलाम हुए दो साल हो गए हैं। इसके बावजूद नए कक्षों का निर्माण नहीं हो सका है। इस कारण दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्रा खुले मैदान में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग करीब दो वर्ष पहले नीलाम हुई थी। इसके बाद यहां पंजीकृत 51 छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में बैठने में परेशानी हो रही है। शनिवार को तीन कक्षाओं के 34 बच्चे परिसर में लगे पिलखन के पेड़ के नीचे पढ़ाई कर रहे थे। विद्यालय परिसर में केवल रसोईघर, स्टोर रूम, सरकारी हैंडपंप और दो शौचालय बने हैं।
कक्षाओं का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इंचार्ज अध्यापकों ने कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इंचार्ज अध्यापक के बैठने की भी मुश्किल से व्यवस्था हो पाई है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय की भी यही स्थिति
प्राथमिक विद्यालय में भी जर्जर बिल्डिंग की नीलामी के बाद कक्षों का निर्माण नहीं हुआ है। यहां 1 से 5 तक के करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। प्रतिदिन 65 फीसदी बच्चे विद्यालय आते हैं। परिसर में बने दो कक्षों में से एक में कक्षाएं लगती हैं, जबकि दूसरे में सामान और इंचार्ज अध्यापक के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन



विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेजी जानी है। इसके बाद बिल्डिंग निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद बच्चों की यह समस्या खत्म हो जाएगी।
मुंशीलाल पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें