फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसा गांव बहापुर पट्टी के निकट हुआ। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब दस बजे बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव बहापुर पट्टी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक मोहम्मद गुफरान पुत्र मोहम्म्मद फरीद निवासी गांव बहापुर पट्टी व उसका साथी मोहम्मद समीर पुत्र आरिफ घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। तब तक गुफरान (20) दम तोड़ चुुुका था। वहीं उसके साथी का सीएचसी में उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें