फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई मार्ग स्थित श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट (सिम्स) के पास बाइक सवार को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी मेवाराम (32) पुत्र कुंदन लाल मौर्य बताशे बनाने का कार्य करता है। मंगलवार की शाम चार बजे मेवाराम बाइक लेकर बहजोई की ओर से किसी कार्य से जा रहा था। जब बाइक सवार बहजोई रोड स्थित श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट (सिम्स) के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर से गुजर रहे मेवाराम के चाचा केशव ने सड़क पर भतीजे को पड़ा देखा तो घटना की सूचना 108 एंबुलेंस व परिजनों को दी। 108 एंबुलेंस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सक ने मेवाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मेवाराम की पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। जानकारी होने पर पुलिस ने सीएचसी पहुंच मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी की। युवक अपने पीछे पत्नी गीता, पुत्री पूजा व चांदनी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें