संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी नगर पंचायत के पास सोमवार की दोपहर गड्ढा बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान बाइक चला रहा युवक उधर से गुजरे ट्रक के पहिए से कुचल गया। जबकि उसका दूसरी तरफ गिरा, इससे उसे गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। दूसरी तरफ दुर्घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एहतियातन मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान आधा घंटे तक हाइवे वनवे रहा।
मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला गांव निवासी चंद्रहास सिंह (20) पुत्र रामवीर सिंह अपने दोस्त के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजरतनगर थाना क्षेत्र के भमरौआ गांव जा रहा था। इस दौरान अपराह्न तीन बजे के करीब उसकी बाइक जैसे ही हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी नगर पंचायत के पास पहुंची तभी अचानक सड़क पर बना गड्ढ़ा आ गया। गड्ढे से बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो कर मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दौरान बाइक चला रहा युवक चंद्रहास सिंह ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाने के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जबकि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। क्षतिग्रस्त सड़क के चलते युवक की मौत होने से नाराज लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। इससे यातायात प्रभावित हो गया। हंगामे की स्थिति उत्पन्न होने पर मौके पर एहतियातन चार थाने की पुलिस बुलाई गई। इसमें हजरतनगर गढ़ी, नखासा, संभल कोतवाली और असमोली थाना शामिल था। परिजनों के मुताबिक चंद्रहास सिंह आर्मी की तैयारी कर रहा था। वह 11 भाई बहनों में दसवें नंबर पर था,
संभल। सिरसी निवासी मोहम्मद जैद ने बताया कि यह गड्ढ़ा करीब एक साल से सड़क पर मौजूद है, गड्ढे के नीचे मौजूद पाइप लाइन फट गई है, इसके चलते पानी का रिसाव भी होता है, इसके चलते गड्ढे में फंसकर रोजाना बाइक सवार घायल होते हैं। इसक्रम में सोमवार को बड़ा हादसा हो ही गया। स्थानीय लोगों ने इस गड्ढें को भरने के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत कर चुकें है। इसक्रम में कुछ दिन पहले गड्ढे में ईंटें डाली गई थी। सिरसी बाजार में गड्ढे के सामने वेल्डिंग की दुकान करने वाले मोहम्मद उस्मान ने बताया कि रात के समय इस गड्ढे में फंसकर अक्सर लोग घायल होते हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है।