बबराला(संभल)। गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।
जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव भोजराजपुर निवासी मुकेश, चंद्रभान, राम शंकर तीनों एक बाइक पर सवार होकर गुन्नौर थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर जा रहे थे। बाइक सवार जब आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर तिराहे के पास पहुंचे तो बाइक चला रहे राम शंकर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक जमीन पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजनों भी पहुंच गए।