फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के खिलाफ भाकियू टिकैत गुट ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। समस्या का समाधान न होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को दिए ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत रामपुर उर्फ यारपुर में पांच महीने पहले अनियमितताओं के चलते राशन की दुकान निलंबित की थी, लेकिन अब तक निरस्त नहीं की गई और दूसरी राशन की दुकान की व्यवस्था नहीं की गई। अब गांव के लोगों को खाद्यान्न लेने के लिए गांव ठिलुपुरा में अटैच चल रही दुकान पर जाना पड़ता है।
इससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है। काफी दूर जाने में महिलाओं को परेशानी होती है। इस समस्या पर पूर्ति विभाग ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। समस्या का समाधान कराने की मांग की और समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान गुल मोहम्मद, अंकित त्यागी, सुमित सिंह तेवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें