फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली समाज ने विधि-विधान से किया श्री दुर्गा नवमी का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बंगाली समाज द्वारा आयोजित श्री दुर्गा महोत्सव में नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा का पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित सर्वोदय कल्याणम ट्रस्ट द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भजन कीर्तन हुए। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शाम को श्री दुर्गा मां की संध्या आरती की गई। डॉ. आशीष विश्वास ने बताया कि हर साल नवरात्र के मौके पर भव्य दुर्गा पूजा की परंपरा रही है। नवमी पर मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जाती है। दशहरा पर शाम चार बजे मुरादाबाद में रामगंगा नदी के तट पर माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन होगा। इस दौरान डॉ. सपन सरकार, रोबिन विश्वास, सोमनाथ, वीपलब मल्लिक, प्रताप, स्वर्णो दे, अलीफ, अशांतो, गुड्डी रेवती, शिवाली, शिल्पी रानी, लतीका, अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें