फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में प्रेमी की धुनाई: तड़के प्रेमिका के साथ बजी शहनाई, फिर दोनों को किया गया विदा, जानें पूरा मामला

Fri, 10 Nov 2023 03:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के असमोली में रात को युवती से मिलने गए युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में पता चला कि युवती और युवक की लंबे समय से जान पहचान थी। दोनों की बाद में शादी करवा दी गई। 
विज्ञापन
संभल में करवाया गया निकाह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में वीरवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। देर रात घर में घुसे युवक को देख आक्रोशित परिजनों ने जमकर धुनाई कर डाली। पूछताछ में प्रेम संबंधों की जानकारी दी। इस पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन देर रात गांव पहुंचे और युवती के परिजनों से मामले को रफा दफा करने में जुट गए, लेकिन युवती के परिजन नहीं माने।

विज्ञापन


आखिरकार कार्रवाई के डर से सहमे युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। देर रात निकाह की रस्म अदा हुई। निकाह के बाद दुल्हन बनी युवती की विदाई कर दी गई। मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात घर में पहुंचा था।

आहट सुनकर परिजन जागे और घर में छिपे युवक को धर दबोचा। आक्रोशित परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। इस पर युवक ने युवती से प्रेम संबंध होने की जानकारी दी। सूचना परिजनों को दी तो युवक के परिजन रात में ही गांव पहुंचे और युवती के परिजनों से मामले को रफा दफा करने में लग गए।
विज्ञापन


युवती के परिजन नहीं मानें। बाद में युवक के परिजन निकाह को रजामंद हो गए। देर रात प्रेमी प्रेमिका के निकाह की रस्म अदा की गई। इसके बाद युवती को युवक के साथ विदा किया गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें