फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया और किसानों की समस्या सुनीं। इस मौके पर उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने रविवार को जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के गांव फतेहपुर, उदिया नगला, काशीपुर, बबक्करपुर तथा रिवाड़ा गांव में भ्रमण कर चौपाल के माध्यम से वूथ कार्यकर्ता एवं जनता के बीच जनता दरबार लगाकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों व ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के मिल रहे लाभ की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सांसद को बिजली की समस्या से अवगत कराया। बताया कि बिजली न मिलने और लो-वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। इस मौके पर सुधीर कुमार मल्होत्रा, गवां चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल, रोशन सिंह यादव, दानवीर सिंह मौर्य, डॉ. यशपाल सिंह यादव, मदनलाल, महेंद्र सिंह यादव, अरविंद मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें