फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरपाल में फंसे दो मासूम दम घुटने से एक की मौत

Mon, 24 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के गांव मुबारकपुर बंद में मासूम की मौत पर विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुरबंद में गेहूं की थ्रेसरिंग के लिए लगी कपलिंग अचानक निकल कर तिरपाल पर गिर गई। कपलिंग गिरने से तिरपाल फोल्ड हो गया, जिसमें दो मासूम फंस गए। जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, कपलिंग से लगी चोट और तिरपाल में फंसकर दम घुटने से एक की मौत हो गई। दूसरी मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।             
विज्ञापन


रविवार को गांव मुबारकपुर बंद निवासी मुनव्वर अली के गेहूं की थ्रेसिंग होनी थी। जैसे ही थ्रेसरिंग करने के लिए मशीन चालू की तो मशीन से कपलिंग निकलकर तिरपाल पर गिर गई। इससे तिरपाल फोल्ड होने लगा। इस दरम्यान तिरपाल पर खड़ी मुनव्वर अली की बेटी अदीबा (9) और गांव की ही नसीम की बेटी राहत जहां तिरपाल में फंस गई।

राहत जहां तो किसी तरह निकल गई लेकिन अदीबा तिरपाल में ही फंसी रह गई। बताया जाता है कि, तभी अदीबा का सिर कपलिंग पर लग गया। मजदूरों ने आनन-फानन किसी तरह ट्रैक्टर को बंद किया और अदीबा को तिरपाल से बाहर निकाला, लेकिन तब तक अदीबा की दम घुटने और सिर पर कपलिंग लगने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इधर, बुरी तरह घायल राहत जहां को परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और मशीन स्वामी-पीड़ित परिवार में समझौता चल रहा है। इसलिए वे नहीं चाहते कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई हो।              
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें