संभल। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार की सुबह 11 बजे संभल पहुंचेंगे। यहां दीपा सराय में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की सुबह 11 बजे करीब सरायतरीन के कोटला में बने हैलीपैड पर हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद कार द्वारा संभल विधानसभा क्षेत्र के दीपा सराय में पहुंच चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशरफ अंसारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे इमरान प्रतापगढ़ी चौधरी सराय में हेलिकॉप्टर से आएंगे। जहां चौधरी सराय से रोड शो करते हुए नखासा के हुसैनी मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।