फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल वेल्डर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चौधरी सराय में गुरुवार की रात सामने से आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार वेल्डर की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय के सामने शहजादी सराय के निवासी दिनेश सैनी पुत्र आनंद सैनी (33) गुरुवार की रात्रि रसूलपुर धतरा गांव से शहजादी सराय के ही बबलू के साथ घर लौट रहे थे। चौधरी सराय में सामने से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को दिनेश सैनी उपचार के दौरान मौत हो गई। दिनेश सैनी वेल्डिंग का काम करते थे। वहीं, हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें