फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने 32 वाहनों पर दो लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। परिवहन विभाग की ओर से शनिवार की सुबह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 32 वाहनों पर बंद चालान की कार्रवाई की गई। इन सभी वाहनों पर दो लाख से अधिक का निहित चालान किया गया है।
विज्ञापन

शहर में जाम से निजात पाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। मुरादाबाद मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रकों के खड़े होने से भी अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह करीब छह बजे मुरादाबाद मार्ग पर बिजलीघर के सामने खड़े होने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। इसके तहत सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले 18 वाहनों का चालान किया। इस दौरान वाहन स्वामियों ने इसका विरोध भी किया। उपजिलाधिकारी अभिनव गोपाल ने वाहन स्वामियों को समझाया। चेंकिग के दौरान परिवहन विभाग ने आठ स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल होने के चलते चालान की कार्रवाई की। दूसरी ओर चार ओवरलोड वाहनों का भी चालान किया। कुल मिलाकर 32 वाहनों पर दो लाख से अधिक का निहित जुर्माना लगाकर कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने बताया कि 32 वाहनों से दो लाख रुपये से अधिक का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें