फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल थमा अतिक्रमण विरोधी अभियान, मुनादी के बाद चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। अभी मुनादी कराकर लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को मंडी समिति से लेकर सीओ कार्यालय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। मुनादी कराने के लिए एसडीएम व सीओ ने बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा में लगे लाउडस्पीटर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ई-रिक्शा से अलाउंसमेंट के माध्यम से दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों व नगरवासियों से अपने-अपने स्थाई व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। ई-रिक्शा से तीन से चार दिन उद्घोष कराया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में अभियान चलाकर अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया जाना था। लेकिन लोगों को खुद की अतिक्रमण हटाने का एक मौका दिया गया है। इसके बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान सीओ आलोक कुमार सिद्धू, नगर पालिका के ईओ राजकुमार, सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें