फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति में हिस्सा न देने से नाराज बेटे ने की थी पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। धनारी क्षेत्र के बहीपुर स्थित परमानंदपुर देवी मंदिर पर रात को सोते हुई ग्रामीण राजेंद्र सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक संपत्ति में हिस्सा न देने से नाराज उसके बेटे भानुप्रकाश ने गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर तमंचा भी बरामद कर दिया है। आरोपी ने पुलिस व लोगों को गुमराह करने के लिए दूसरे साधु व अन्य ग्रामीण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस कार्यालय में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि 20 सितंबर की रात गांव बहीपुर स्थित परमानंदपुर देवी मंदिर पर रात को सोते समय राजेंद्र सिंह निवासी गांव कैल थाना गुन्नौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पास में सो रहे साधु पूरन गिरि को मारपीट कर घायल कर दिया था। मृतक के बेटे भानुप्रकाश ने इस मामले में दूसरे साधु, एक ग्रामीण को नामजद करते व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि राजेंद्र सिंह की हत्या उसके बेटे भानुप्रकाश ने ही थी। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पिता राजेंद्र सिंह उसे जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे थे। आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचे के साथ एक कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया है। आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश पाठक, एसआई राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबिल हरवीर सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, आदि शामिल रहे।
घटना वाले दिन शाम को मंदिर गया था आरोपी
चंदौसी। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह घटना वाले दिन शाम को मंदिर पर शराब पीकर गया था। वहां नशे में गांव बहीपुर निवासी सतीश शर्मा, उनके बेटे शुभम से विवाद हुआ था। मंदिर के दूसरे साधु बाबा योगी निधिनाथ भी उसके शराब पीकर मंदिर पर जाने व अन्य लोगों के साथ जाने पर नाराज रहते थे।
मां के नाम पर खरीदी थी दो बीघा जमीन, इस बात से भी था नाराज
आरोपी भानुप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह चार भाई हैं। दो भाई उससे बड़े व एक छोटा है। तीन बहनें हैं। एक बहन अविवाहित है। अन्य सभी की शादी हो चुकी है। उसे शराब पीने की आदत है। इस बात से पिता नाराज रहते थे। पिता से अपने हिस्से की जमीन में अपने नाम दर्ज कराने को कहा था।
पिता ने उसे व उसकी पत्नी के नाम जमीन दर्ज कराने से मना कर दिया था तथा पूरी संपत्ति तीनों भाइयों व उनकी पत्नी के नाम दर्ज कराने की बात कही थी। हाल ही में पिता ने गांव भकरौली में दो बीघा जमीन खरीदी थी। वह भी मां के नाम पर दर्ज थी। इस बात को लेकर कई बार पिता के साथ झगड़ा भी हुआ था। पिता करीब 15-20 दिनों से लगातार रात को मंदिर पर सो रहे थे। मौका पाकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें