संभल। महिला कल्याण विभाग में विधवा पेंशन लॉगिंग आईडी का वीडियो बनाने और पेंशन संबंधित मामलों में धोखाधड़ी करने वाले चार लोग बहजोई थाना पुलिस ने जेल भेज दिए हैं। आरोपी अमरोहा के रहने वाले हैं। मोबाइल फोन में विधवा पेंशन संबंधित दस्तावेज मिले हैं। जो पुलिस ने जब्त कर लिए। विवेचना में आरोपियों के खिलाफ सबूत के तौर पर प्रस्तुत होंगे।
गुरुवार को बहजोई स्थित महिला कल्याण विभाग में किसी महिला की विधवा पेंशन का स्टेटस चेक कराने के बहाने से दो युवक आए थे। महिला कल्याण विभाग के लिपिक ने ऑपरेटर से स्टेटस चेक कराने के लिए कहा तो ऑपरेटर ने विधवा पेंशन की आईडी लॉगिंग करनी शुरू की थी। इसी दौरान एक युवक ने वीडियो बना लिया था। वीडियो बनाते हुए कर्मचारियों ने देख लिया। इसी मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहजोई थाने के इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि आरोपियों ने अपनी पहचान अमरोहा के आदमपुर निवासी जीतपाल, राकेश और सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर खादर निवासी गोविंद और दुर्वेश के रूप में कराई है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जेल भेजे गए हैं।