फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमन रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा छठी जिला क्रीड़ा, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन चंदौसी इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमन, 100 मीटर में अर्षदीप, 200 व 400 मीटर में फतेह सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय रानी गंज गुन्नौर की टीम प्रथम, खो-खो में प्राथमिक विद्यालय रानी गंज की गुन्नौर की टीम प्रथम, लंबी कूद में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ममता, 100 मीटर में आकांक्षा, 200 मीटर में ममता, 400 मीटर में प्रेमलता, लंबी कूद में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय रानीगंज गुन्नौर की टीम ने प्रथम, खो-खो में प्राथमिक विद्यालय रानीगंज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फतेह सिंह ने प्राथमिक वर्ग के बालक में व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राप्त किया। जबकि ममता ने बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शशिबाला, सुनील कुमार सक्सेना, अनिल कुमार, मजहरुल इस्लाम, एमएल पटेल, सुल्तान अहमद, उदय सिंह राज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें