संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाने के सामने चोर फर्नीचर की दुकान के बाहर रखे अल्टीनेटर को चुरा ले गए। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने आया तो अल्टीनेटर गायब देखकर उसके होश उड़ गए। काफी तलाश करने पर खेत में अल्टीनेटर का सामान पड़ा मिला। थाने के सामने हुई चोरी से लोगों में रोष है। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव ततारपुर निवासी मिंटू चौधरी की थाना ऐंचोड़ा कंबोह के सामने फर्नीचर की दुकान है। दुकान के सामने ही करंट बनाने के लिए अल्टीनेटर रखा रहता है। रविवार की देर रात चोर आए और अल्टीनेटर को चुरा कर ले गए। सुबह जब मिंटू दुकान खोलने के लिए आए तो अल्टीनेटर न पाकर उनके होश उड़ गए। काफी देर तलाश करने पर एक खेत में अल्टीनेटर के ऊपर का हिस्सा पड़ा मिला। पीड़ित ने बताया कि चोर अल्टीनेटर के अंदर का सामान चुरा कर ले गए है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना थाने के ठीक सामने अंजाम दी गई है। जिससे लोगों में रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब थानों के सामने चोरी हो रही है तो थाना क्षेत्र के गांवों में सुरक्षा कैसे बने। वहीं दूसरी ओर रविवार की देर रात चोर गांव के ही अशोक, मुकेश, गंगाराम, पीतम, हरिराम के नलकूपों पर बनी कोठरी के ताले तोड़कर उसमें रखे स्टार्टर चुरा कर ले गए। पीड़ित किसानों ने ऐंचोड़ा कंबोह थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।