फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश पर अलर्टः संभल के हर इमामबाड़े का ब्योरा जुटाया

Wed, 26 Apr 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
आतंकियों के निशाने पर यूपी, अलर्ट जारी - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमरोहा जिले के नौगावां सादात स्थित शिया इमामबाड़े पर आतंकी हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद संभल जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। मंगलवार को पुलिस ने एहतियातन वाहनों की चेकिंग कराई। खुफियातंत्र ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं शिया इमामबाड़ों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी जनपद पुलिस ने ली। उन पर आने जाने वाले रास्तों के विषय में इंपुट जुटाया गया। 
विज्ञापन


एटीएस की ओर से बिजनौर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसमें से एक अमरोहा जिले के नौगावां सादात स्थित शिया इमामबाडे़ को निशाना बनाए जाने की योजना का था।

भले ही पुलिस प्रशासन के पास एजेंसियों की ओर से इस संबंध में कोई इनपुट नहीं आया है, इसकी जानकारी पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि ने बताया कि जनपद स्तर पर एहतियाती सतर्कता तो पहले से जारी है लेकिन जो जानकारियां सामने आ रही हैं उन्हें दृष्टिगत रखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है। वाहनों की चेकिंग शाम के समय कराई जा रही है। 
विज्ञापन


संभल जिले में सिरसी, नूरियोसराय, इकरोटिया, बुकनाला, सिरपुड़ा, मढ़न में शिया इमामबाड़े हैं।  बताया कि एहतियाती तौर पर इमामबाड़ों के बारे में भी जानकारी कर ली गई है। कहीं कोई खतरा नहीं है और न ही अभी कोई इनपुट आया है लेकिन पुलिस प्रसासन का एहतियाती काम सतर्कता का है।

उसमें कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। इस संबंध में संभल एसडीएम राशिद अली खां का कहना है कि, शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चेकिंग की जा रही है, श्‍ाहर में आने-जाने वाले हर संदिग्‍ध की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। लोगों से भी अपील है कि, किसी संदिग्‍ध को देखने पर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें