फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीलुर्रहमान का अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शनिवार को लखनऊ में जिस वक्त बसपा के कई विधायक सपा में शामिल हो रहे थे, उसी दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां का पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल हो गया। फोटो वायरल होने के साथ ही उनके सपा में शामिल होने की उन चर्चाएं को बल मिलने लगा, जो उनके बसपा से निष्कासन के बाद से तेज हैं।
विज्ञापन

वायरल फोटो में अकीलुर्रहमान की पत्नी एवं संभल नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष तरन्नुम अकील भी नजर आ रही हैं। इस बाबत पूछने पर पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां ने कहा कि उनकी सपा मुखिया से मुलाकात 26 अक्तूबर को लखनऊ में हुई थी। अब अचानक यह फोटो किसी ने वायरल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह दिवाली के बाद औपचारिक तरीके से सपा में शामिल होने के बाद ही लोगों के बीच तक जानकारी पहुंचाना चाहते हैं।
सपा से जुड़ने के बाद विधानसभा चुनाव में भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं, उससे पहले किसी तरह का राजनीतिक कमेंट मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन

उधर सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अकीलुर्रहमान खां की मुलाकात हो गई है, लेकिन अभी सपा में शामिल होने की अधिकृत जानकारी उनके पास तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें