फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर महिला से हुई दोस्ती तो घर छोड़कर लखनऊ पहुंचा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती होने पर बहजोई का छात्र घर छोड़कर लखनऊ जा पहुंचा। हालांकि पुलिस ने सातवें दिन छात्र को लखनऊ से पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि छात्र के पिता ने 11 जनवरी 2022 को छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छात्र के पिता ने बताया था कि उनका बेटा नगर के एक विद्यालय में 11वीं का छात्र है। वह तड़के से ही घर से लापता हो गया, जबकि उसे बीती 10 जनवरी 2022 की रात में वह अपने भाइयों के साथ पढ़ता हुआ देखा था। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने पर उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने सर्विलांस की मदद से जांच-पड़ताल व तलाश की, तो 17 जनवरी 2022 को छात्र लखनऊ में मिल गया।
विज्ञापन

छात्र से पूछताछ करने पर सामने आया कि उसकी करीब एक वर्ष पहले लखनऊ की एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आए दिन महिला से बात होती थी। बीती 10 जनवरी 2022 को वह तड़के बहजोई में लिंक एक्सप्रेस में बैठकर मुरादाबाद जा पहुंचा। मुरादाबाद से वह महिला के साथ कार में सवार होकर लखनऊ पहुंचा था। तभी से छात्र लखनऊ में महिला के साथ ही रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, छात्र को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें