फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला मुख्यालय संभल स्थानांतरित करने के विरोध में गरजे अधिवक्ता

Fri, 21 Feb 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
बहजोई में जिला मुख्यालय बदलने की संभावना का विरोध करते वकील। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जिला मुख्यालय बहजोई से संभल स्थानांतरित करने के विरोध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और चंदौसी के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मार्च किया और डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बहजोई व चंदौसी के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर एकत्र होकर जिला न्यायालय स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में डिप्टी कलक्टर दीपक कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि वर्ष 2011 में जिला मुरादाबाद की संभल व चंदौसी समेत बदायूं की गुन्नौर तहसील को मिलाकर नया जिला भीमनगर बनाया गया था। बाद में जिले का नाम संभल रख दिया गया था।
चंदौसी, संभल व गुन्नौर के केंद्र बिंदु को मिलाकर बहजोई में जिला मुख्यालय की नींव रखी गई थी। तब से जिले के संचालन से जुड़े सभी कार्य बहजोई से ही होते हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय समेत रिजर्व पुलिस लाइन आदि के लिए जमीन भी चिंहित कर खरीदी भी जा चुकी है। बहजोई में जिला मुख्यालय का संचालन होने से संभल समेत चंदौसी व गुन्नौर तहसील क्षेत्र के लोगों को काफी राहत है। अब करीब 13 वर्ष बाद जिला मुख्यालय संभल भेजे जाने की तैयारी हो रही है। इससे गुन्नौर आदि के क्षेत्रों के लोगों को अपनी शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए बहुत दूर जाना पड़ेगा। जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय बहजोई में ही रहने दिया जाए। बाद में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल डीएम से भी मिला और वार्ता कर जिला मुख्यालय बहजोई में बने रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस बीच अध्यक्ष अलका गोस्वामी समेत वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह एडवोकेट, सचिन गोयल, हितेश गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, नितिन कुमार विक्की, हरप्रसाद राणा, संजीव कुमार, ताज मोहम्मद तथा चंदौसी व गुन्नौर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे।

इनसेट



जिला मुख्यालय बहजोई में ही रहने की मांग के साथ डीएम से अधिवक्ताओं ने की वार्ता

बहजोई। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष अलका गोस्वामी ने बताया कि 21 फरवरी से कलक्ट्रेट पर एसोसिएशन का क्रमिक अनशन रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय बहजोई से न हटाए जाने की मांग को लेकर एसोसिएशन का क्रमिक अनशन शांतिपूर्वक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें