फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित आईटीआई परिसर के बराबर में पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भरने के दौरान सेल्समैन को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

आईटीआई परिसर के बराबर में पेट्रोल पंप पर वाहनों में सीएनजी भरने का कार्य भी किया जाता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे पेट्रोल पंप पर सीएजसी भरवाने के लिए एक कार आकर रुकी। जिसमें पांच लोग सवार थे। कार में गैस भरने के बाद 105 रुपये को लेकर सैल्समैन और कार सवार लोगों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो कार सवारों ने सेल्समैन की पिटाई करनी शुरू कर दी। साथी को पिटता देख पेट्रोल पंप पर तैनात अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ने लगे। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पांच में से दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि तीन लोग भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। यहां दोनों पक्षों के अन्य लोगों के कोतवाली पहुंचने पर मामला रफा-दफा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें