फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यात्री बनकर बैठा युवक ई रिक्शा चालक का मोबाइल ले भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। संभल के चौधरी सराय से कार की स्टेपनी लाने के लिए यात्री बनकर ई-रिक्शा किराये पर लेकर ओबरी गांव आया युवक घर का पता लगाने के बहाने ई-रिक्शा चालक का मोबाइल लेकर भाग गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो रिक्शा चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय के निवासी मोहम्मद सैदान शनिवार की ई-रिक्शा चलाता है। सुबह एक अनजान व्यक्ति ने 500 रुपये में उसका ई-रिक्शा ओबरी जाने के लिए बुक किया। कहा कि कार की स्टेपनी लानी है। सुबह करीब नौ बजे ई रिक्शा जैसे ही ओबरी गांव में घनी आबादी के बीच पहुंचा तो ई रिक्शा में बैठे युवक ने कार की स्टेपनी का पता लगाने के लिए चालक से फोन मांगा और कान पर रखकर बात करने का बहाना बनाते हुए मोबाइल लेकर भाग गया। जब काफी देर तक युवक नहीं लौटा तो ई रिक्शा चालक को ठगी का अहसास हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें