फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धोखाधड़ी कर 35 हजार वसूलने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी श्योराज ने एसपी को तहरीर देकर एक युवक पर 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व गांव में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने उसे गुन्नौर सीएचसी भेजा था, जहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव पतेई कायस्थ निवासी संजय लंबरदार से हुई। संजय ने खुद को जिला अस्पताल में जान-पहचान वाला बताते हुए कहा कि वह मुकदमे में धारा 308 लगवा देगा। इसके लिए उसने 35 हजार रुपये खर्च बताया। झांसे में आकर उसने पांच हजार रुपये दे दिए, जबकि 30 हजार रुपये एक बार कोड के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कराई गई। अब जब पीड़ित अपने पैसे वापस मांग रहा है तो आरोपी टालमटोल कर रहा है और गाली-गलौज भी करता है। घटना को एक साल बीत चुका है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें